ONE NEWS NETWORK 🛜
Samastipur।Distt Admin News
दिनांक-10.06.2026
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् सभी 6 प्रकार के पेंशन योजना के लाभुकों को 1100/- रूपये की दर से माह-मई 2026 की राशि भुगतान हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण का लाईव प्रसारण जिला स्तर पर विडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सभी पेंशनधारियों / लाभुकों को पेंशन की राशि हस्तान्तरण की गई।
पेंशनधारियों को सभी 6 प्रकार के पेंशन योजना के लाभुकों को समस्तीपुर जिला अन्तर्गत इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में-77829, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेशन में 2,02,364, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 24636, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में-37,891, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना में-2971, बिहार निःशक्तता पेशन योजना में-62723 कुल-4,08,414 पेंशनधारियों को कुल-47,15,58,900 की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से मुख्यमंत्री के करकमलों के द्वारा राशि का अंतरण किया गया। जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा बधाई दी गई तथा जीवन प्रमाणिकरण के लंबित पेंशनधारियों से अनुरोध किया गया कि अविलम्ब अपना जीवन प्रमाणिकरण करा लें। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर, अपर समाहर्त्ता, समस्तीपुर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, समस्तीपुर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा, समस्तीपुर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, समस्तीपुर, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, समस्तीपुर, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषाग, समस्तीपुर उपस्थित हुए ।
