मुख्यमंत्री से गूगल इंडिया के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
One News Network 🛜।
BiharOne News। Kiran Kumari
पटना, 10 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से आज बिहार भवन, नई दिल्ली में गूगल इंडिया के वाईस प्रेसिडेंट श्री चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि से संबंधित क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जी०सी०सी०) नीति 2026 के अंतर्गत गूगल को राज्य में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने हेतु आमंत्रित किया। दोनों पक्षों ने बिहार के डिजिटल विकास को गति देने के लिए एक सुदृढ़ साझेदारी की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।
इस अवसर पर सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह भी उपस्थित थे l
