पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक पद पर डिम्पी गर्ग ने किया पदभार ग्रहण।
वन न्यूज नेटवर्क डिजिटल।
समस्तीपुर।
भारतीय रेल सेवा यांत्रिक अभियंत्रण (IRSME) के 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी डिम्पी गर्ग ने मंगलवार को पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के नए महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व श्री गर्ग उत्तर रेलवे में प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। भारतीय रेलवे में 32 वर्षों से अधिक के अपने सेवाकाल के दौरान श्री गर्ग ने भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे के निर्माण, रेल परिचालन, संरक्षा, योजना निर्माण और नीतिगत निर्धारण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।
श्री गर्ग को रेलवे के तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यों का विशेष अनुभव है। अपने लंबे सेवाकाल में वें विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए रेलवे की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और परिचालन दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पूर्व मध्य रेल का महाप्रबंधक का पदभार संभालने के बाद उनसे रेल परिचालन, संरक्षा, यात्री सुविधाओं तथा आधारभूत संरचना के विकास को और गति देने की उम्मीद है।
श्री गर्ग को वन न्यूज नेटवर्क की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं🙏
