“No Compromise on Teachers’ Rights and Interests, Says Teachers’ Union”
*बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राय के नेतृत्व में प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक ज़ूम एप के माध्यम से संपन्न हुई: बैठक में संगठन एवं शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक की गई चर्चा।*
BPNPSS अध्यक्ष राम चंद्र राय
ONE NEWS NeTWORK 🛜 DIGITAL
13 जून 2026। समस्तीपुर।
*प्रमुख निर्णय एवं चर्चा बिंदु :-*
🔹 LPA की सुनवाई को लेकर रणनीति 15 जून को निर्धारित LPA की सुनवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कर संगठन की जीत के लिए सभी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा हुई। सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने एक स्वर से विश्वास व्यक्त किया कि न्यायिक लड़ाई में संसाधनों (राशि) की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और संगठन पूरी मजबूती के साथ शिक्षकों का पक्ष रखेगा।
🔹 *शिक्षा मंत्री से प्रस्तावित बैठक माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा अभिनंदन समारोह में की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने हेतु बैठक पर चर्चा हुई। जानकारी दी गई संघ प्रतिनिधियों के साथ शिक्षा विभाग एवं संबंधित पदाधिकारियों की बैठक 20 जून के बाद संभावित है। बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों एवं समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
🔹 संगठन विस्तार अभियान प्रदेश पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद संगठन विस्तार अभियान को और अधिक गति प्रदान की जाएगी, ताकि राज्य के अधिकाधिक शिक्षक संगठन से जुड़कर अपनी आवाज को मजबूत बना सकें।
🔹 TET अनिवार्यता के मुद्दे पर संगठन का स्पष्ट रुख हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के संदर्भ में दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों पर TET उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता थोपे जाने की संभावित स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार शिक्षकों पर ऐसा कोई आदेश जबरन लागू करने का प्रयास करती है, तो बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ इसका सबसे पहले और सबसे मजबूती से विरोध करेगा।
*संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिक्षकों के अधिकारों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर लाखों शिक्षक संघ के नेतृत्व में लोकतांत्रिक आंदोलन करेंगे तथा शिक्षक हितों की रक्षा हेतु सर्वोच्च न्यायालय तक जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।*
प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचंद्र राय जी ने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक एकता बनाए रखने, शिक्षक हितों के लिए संघर्ष को और मजबूत करने तथा आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तैयारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।